पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में फ्री मेडिकल कैंप लगाकर पुलिस कर्मचारियों का किया फ्री चैक-अप ।
BOL PANIPAT : 30 अक्तूबर। पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में जिला पुलिस लाईंस पानीपत में आर्टियोस हॉस्पिटल, पानीपत द्वारा पानीपत पुलिस के कर्मचारियों का कैम्प लगाकर किया फ्री चैक-अप ।
हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष में माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकुला के दिशा निर्देशानुसार 21-10-2026 से 31-10-2026 तक पुलिस शहीदी दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानाया जाता है। जो इस सबंध में दिनाक 30-10-2026 को माननीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला पुलिस लाईंस पानीपत में आर्टियोस हॉस्पिटल, पानीपत द्वारा पुलिस जवानो, पानीपत पुलिस के कर्मचारियों उनके परिवारो का कैम्प लगाकर शारीरिक एवं मानसिक चैक-अप किया गया ।
डॉ0 जसबीर मलिक के नेतृत्व मे उनकी टीम द्वारा अपने साथ लाये हुये चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से जिला पुलिस लाईंस पानीपत में एकत्रित हुये पुलिस कर्मचारियों के परीक्षण में ईसीजी, रक्तचाप, ई.सी.जी की जांच, मानसिक एवं शारीरिक टेस्ट सहित अन्य चैक-अप किये गये । जिसमें पानीपत पुलिस के 55 कर्मचारियों ने अपना चैक-अप कराया । उपरोक्त कैम्प के संचालन का उदेश्य पुलिस कर्मचारियों के लगातार ड्यूटी पर बने रहने, आजकल के खानपान व दूषित पर्यावरण के कारण पुलिस कर्मचारियों में अनेक प्रकार की बीमारियां शरीर के साथ जुङ जाती है । जिसको मध्येनजर रखते हुये पुलिस कर्मचारियों का शारीरिक व मानसिक हैल्थ चैक-अप कराया गया ताकि किसी पुलिस कर्मचारी को कोई बीमारी होती है तो समय रहते हुये बीमारी का पता लगने पर उसका समय रहते उचित उपचार कराया जा सके और सभी पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी को स्वस्थ रहकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभा सके ।
इसके अतिरिक्त जिला पुलिस लाईन्स पानीपत में हथियारों की प्रदर्शनी लगाकर स्कूली बच्चों को हथियारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया

Comments