Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने डेज होटल के पास मारपीट कर मोबाइल, घड़ी व कार लूटने वाले गिरोह के एक आरोपी को सनौली रोड पर बबैल मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपांशु उर्फ पोपट निवासी एकता विहार कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर सनौली रोड बबैल मोड़ पर घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान दीपांशु उर्फ पोपट पुत्र योगेश निवासी एकता विहार कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी आरोपी सूरज व उज्जवल निवासी एकता विहार कॉलोनी व कुल उर्फ कुल्लु निवासी शक्ति विहार कॉलोनी के साथ मिलकर बीती 9 फरवरी की देर रात होटल डेज के नजदीक कार के पास खड़े चार युवकों से मारपीट कर धड़ी, पर्स, एक मोबाइल फोन व गाड़ी छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। गाड़ी लूट की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अरूण पुत्र बलदेव निवासी भाटिया कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में अरूण ने बताया था कि वह 9 फरवरी की देर शाम अपने दोस्त सजय निवासी सिवाह, रणबीर निवासी आटा व मुकेश निवास कृष्णपुरा के साथ अपनी कार में सवार होकर डेज होटल में गया था। वह चारों होटल के बाहर कार खड़ी कर बातचीत कर रहे थे। तभी वहा चार अज्ञात युवक एक बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें गाली गलौच करने लगे। आरोपी उनसे मारपीट कर घड़ी, पर्स एक मोबाइल फोन व उनकी टाटा टियागो कार छीनकर ले गए। कार में लेपटॉप, मोबाइल फोन, जरूरी कागजात व करीब 29 हजार रूपये भी थे। उक्त शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपांशु उर्फ पोपट के कब्जे एक मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर आरोपी को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि लूटी गई कार इंडो फार्म  के पास पलट जाने पर आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा कार को पहले की बरामद किया जा चुका है। वही वारदात में आरोपी के दो साथी आरोपी सूरज व कुल्लु को गत दिनों सीआईए पुलिस वन टीम ने स्नेचिंग की अन्य वारदात में गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी जेल में बंद है। दोनों आरोपियों को जल्द की प्रोडक्शन वारंट पर हासिल कर पूछताछ के लिए लाया जाएगा।

Comments