ट्राला छीनने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार. ट्राला बरामद.
BOL PANIPAT : 19 अप्रैल 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने समालखा में गढी छाजू गांव निवासी युवक से ट्राला छीनने वाले गिरोह के एक आरोपी को ट्राले सहित सेक्टर 25 ट्रक युनियन से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रिजवान निवासी मलाई पलवल के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा में गढ़ी छाजू गांव निवासी जसमेर पुत्र जिले सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उसने 15 अप्रैल को फतेहगढ निवासी अनुप से एक ट्राला खरीदा था। 17 अप्रैल की देर रात करीब 2 बजे वह ट्राले को लेकर समालखा में गेरा धर्म कांटे के पास पहुंचा तो एक नीले रंग की बेलेनो कार ट्राले के पास आकर रूकी। कार से तीन युवक उतरे उन्होंने ट्राले को रूकवा लिया। तीनों युवक उससे मारपीट कर ट्राला छीनकर ले गए। आरोपी अपने एक साथी को रिजवान नाम लेकर बात कर रहे थे। जसमेर की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर 25 से आरोपी रिजवान पुत्र निसार निवासी मलाई पलवल को छीने गए ट्राले सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी हाकम व रफीक निवासी बावल मेवात के साथ मिलकर ट्राला छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। छीने ट्राले को बेचकर आरोपी शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाना चाहते थे।
गहनता से पूछताछ व वारदात में प्रयुक्त कार बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इसके दोनों साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रिजवान को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments