सट्टा खाईवाली करते एक आरोपी गिरफ्तार। दाव पर लगी 1330 रुपए की नगदी बरामद।
BOL PANIPAT : 13 अगस्त 2023, थाना तहसील कैंप पुलिस ने देशराज कॉलोनी में सट्टा खाईवाली कर रहे एक युवक को दाव पर लगी 1330 रुपए की नगदी सहित गिरफ्तार किया।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त के दौरान देवी मंदिर रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि देशराज कॉलोनी में घाटी वाली गली में एक युवक अवैध रूप से सट्टा खाईवाली कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे युवक को काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से सट्टे के नंबरों की पर्ची व दाव पर लगी 1330 रुपए की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अनुज पुत्र राजकुमार निवासी दलबीर नगर कुटानी रोड के रूप में बताई। आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में गेम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments