Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रिय वेबीनार का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी. टी. रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रिय वेबीनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार का मुख्य विषय आत्मविश्वास में वृद्धि कैसे की जाए रहा । इस अवसर का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आजकल के प्रतियोगिता के समय में हर व्यक्ति में अपना आत्मविश्वास होना जरूरी है इसके लिए हमें सभी विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करनी होगी । उन्होने यह भी कहा कि विद्यार्थी अपना आत्मविश्वास बढ़ाकर जीवन में और सफल हों सकेंगे । इसी अवसर पर डॉ सुनित शर्मा (वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष) ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए अपने आत्मविश्वास के दिए  को जलाए रखना होगा ।इस वेबीनार का आयोजन वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ.मीनाक्षी (ऑफिसिएटिंग  प्रिंसिपल ऑफ गवर्नमेंट कॉलेज पलवल, कुरुक्षेत्र) रही। उन्होंने अपने व्याख्यान में कहा कि हमें प्रत्येक विद्यार्थी में सकारत्मक सोच को पोषित करना चाहिए। हमें अपने नकारात्मक सोच को  सकारात्मक सोच में बदलना होगा ।इसके लिए उन्होंने हमें बताया कि किस तरीके से एक विद्यार्थी अपनी उपलब्धियां, योग्यताएं एवं स्किल्स को पहचान कर हर एक काम को संभव कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरीके से हम अपना  स्वॉट एनालिसिस परफॉर्म करके अपनी स्ट्रेंथ,वीकनेस, अपॉर्चुनिटी और थ्रेट्स  को एनालाइज करके अपने गुस्से के ऊपर संयम करके अपने उद्देश्यों को जल्दी से जल्दी प्राप्त कर सकते हैं ।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रो.अजय पाल और प्रो. माधवी ने सभी को बधाई दी। इस वेबीनार में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रो. राजेश बाला द्वारा डॉ मीनाक्षी जी का धन्यवाद किया गया और इससे संबंधित सभी अध्यापकों को  और विद्यार्थियों को भी इस सफल आयोजन पर बधाई दी गई । इस वेबिनार में मंच का संचालन प्रो. रूहानी शर्मा और प्रो.आकांक्षा शर्मा ने किया । इस वेबीनार में प्रो. सोनिया ढींगरा,प्रो. विनीता ,प्रो.साक्षी , प्रो.निशा, प्रो.करुणा, प्रो.रितिका, प्रो.रीना, प्रो.रुचिका, प्रो.पूजा, प्रो. मनीत कौर, प्रो.सोनिया विरमानी, प्रो.मुनीश का मुख्य योगदान रहा। टेक्निकल टीम में प्रो.नीतू भाटिया, प्रो.सुखजिंदर और प्रो.नितिका का मुख्य योगदान रहा।

Comments