Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन वोटिंग : हरियाणा की झांकी के लिए सभी नागरिक एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 30, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा सबसे लोकप्रिय झांकी के चयन हेतु ऑनलाइन वोटिंग शुरू की गई है जो कि 31 जनवरी 2023 तक चलेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इसमें हरियाणा की झांकी के लिए सभी नागरिक एकजुट होकर ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें।
उपायुक्त ने बताया कि अभी तक वोटिंग में हरियाणा दूसरे स्थान पर है उन्होंने आमजन से अपील की कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करें सभी अधिकारी और कर्मचारी भी हरियाणा के की झांकी के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करें।
सेशन शर्मा ने बताया कि वोटिंग के लिए एचटीटीपीएस://ओथडॉटमाईजीओवीडॉटइन/यूजर/लोगइन?डेस्टीनेशन=ओथ2/ऑथराईज (https://auth.mygov.in/user/login?destination=oauth2/authorize) पर अपना पंजीकरण करें और झांकी के लिए अपना वोट दें इसके लिए सबसे पहले माईजीओवीडॉटइन/ग्रुप-पोल/वोट-यूअर-फेवरेट-टूेब्लयू-रिपब्लिक-डे-2023 (mygov.in/group-poll/vote-your-favorite-tableau-republic-day-2023/)पर जाएं इस पेज पर जाने के बाद अपना ईमेल या मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त करें उसके बाद साइन इन करें इसके बाद झांकी के पोल पर जाएं और वित्तीय पोल में स्टेट झांकी के विकल्प पर जाकर 6 नंबर पर हरियाणा के लिए वोट करें।

Comments