Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


देश में ईमानदार सरकार केवल आम आदमी पार्टी दे सकती है: सुखवीर मालिक

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी जिला पानीपत के जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने पंजाब में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान के अपने ही मंत्री के के खिलाफ एफ आई आर कराने पर एक प्रेस वार्ता की।
जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा 2015 में केजरीवाल ने दिल्ली में और 2022 में भगवंत मान ने पंजाब में अपने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करके यह साबित कर दिया है कि देश में ईमानदार सरकार केवल आम आदमी पार्टी भी दे सकती जैसा कि भगवंत मान ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करवाया विजय सिंगला पर ठेके में 1% कमीशन लेने का आरोप था ।

यह करिश्मा केवल आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
प्रेस वार्ता में पानीपत जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ ने कहा दूसरी पार्टी पर आरोप लगाना आसान होता है जी हर नेता कर सकता है लेकिन अपनी ही पार्टी के नेता अपनी सरकार में मंत्री के ऊपर भ्रष्टाचार लगा के आरोप लगाकर बर्खास्त करना बहुत हिम्मत वाला काम होता है। 2015 में केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के एक मंत्री पर कार्रवाई की थी उसी प्रकार आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत
मान ने अपने ही मंत्री पर ठेके में कमीशन लेने के आरोप में बर्खास्त किया। असल में भ्रष्टाचार मुक्त भारत करने में आम आदमी पार्टी अग्रणी काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष दीपक बग्गा ने कहा जैसे कि अरविंद का नाम भ्रष्टाचार का काल बताया गया है उसी प्रकार से भगवंत मान ने केजरीवाल के काम को आगे बढ़ा कर साबित कर दिया है हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार खत्म किया जा सकता है बस नियत साफ होनी चाहिए ।
इस मौके पर महिला मध्य जोन उपाध्यक्ष आशा सिंह पानीपत ग्रामीण अध्यक्ष अनूप सिंह संदीप मनचंदा व अन्य साथी मौजूद रहे

Comments