Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राजकीय कॉलेजों में बंद पड़ी कैंटीन शुरु करवाई जांए- देशवाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at October 12, 2022 Tags: , , ,

पानीपत के राजकीय कॉलेजों में बंद पड़ी कैंटीन हो शुरु- देशवाल

एसड़ीएम के माध्यम से जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा

BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के जिला प्रधान बलराज देशवाल के नेतृत्व में छात्रों ने पानीपत के सभी राजकीय कॉलेजों में बंद पड़ी कैटीनों को शुरु दोबारा शुरु करवाने की मांग को लेकर एसड़ीएम विरेंद्र ढूल से मिल उन्हे जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा ।

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने बताया की पानीपत के सभी राजकीय कॉलेजों में कक्षाएं नियमित रूप से काफी दिन से शुरु हो गई है लेकिन पानीपत के राजकीय कॉलेजों में कैंटीन को अभी तक शुरु नहीं की जा चुकी है जिससे पानीपत के प्रत्येक राजकीय कॉलेज के छात्र छात्राओं के लिए परेशानी बनी हुई है

चारों राजकीय कॉलेजों में कैंटीन बंद

छात्र नेता देशवाल ने बताया की पानीपत के चारों राजकीय कॉलेजों में कैंटीन बंद पडी है पानीपत के मतलौड़ा में राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय कॉलेज इसराना, राजकीय कॉलेज बापौली और देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत इन सभी कॉलेजों में कैंटीन कोरोना कॉल से पहले शुरू थी लेकिन अब कोरोना कॉल जाने के बाद भी काफी समय बीत चुका है लेकिन अभी तक कॉलेजों में कैंटिन सुरु करने की कार्यवाही किसी भी कॉलेज प्रबंधक द्वारा अभी तक सुरु नहीं की गई है छात्र संगठन इनसो लगातार कॉलेजों में कैंटीन शुरू करवाने को लेकर प्रयासरत है लेकिन अभी शुरु नहीं हो पाई है इनसो कैंटिन शुरू करवाने की मांग को लेकर बीते दिनों देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज की प्राचार्य संजू अबरोल और राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा के प्राचार्य संदीप कंधवाल को इसको लेकर छात्राे के साथ मिल समस्या बताकर ज्ञापन दे चुका है लेकिन अभी भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है

सभी राजकीय कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने बताया की पानीपत के सभी राजकीय कॉलेज ग्रामीण क्षेत्रों में है देशबंधु गुप्ता राजकीय पानीपत सैक्टर 18 में स्थित है जहां नजदीक कोई मार्किट नहीं है शहर से 3 किलोमीटर बहार है यह भी छात्रों को खाने पीने की समस्या होती है इसी प्रकार राजकीय महिला कॉलेज जो मतलौड़ा में है वहां भी कोई मार्किट नहीं है यहां पर भी छात्राओं को समस्या है इसी प्रकार राजकीय कॉलेज इसराना जो अहर परढाना रोड़ पर यहां भी कोई मार्किट नहीं है जिससे यहां भी छात्र परेशान है इसी प्रकार राजकीय काँलेज जो बापौली में एक बहरामपुर गांव में है वहां भी मार्केट नहीं है जिससे छात्र परेशान है यहां किसी भी कॉलेज के नजदीक मार्किट ना होने के कारण छात्र छात्राओं को खाने पीने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिस्से छात्र छात्राओं की पढार्ड बाधित होती हैं

जल्द शुरु हो कैंटीन

इनसो जिला प्रधान बलराज देशवाल ने बताया की केंटीन की समस्या यह पानीपत के प्रत्येक कॉलेज में बड़ी समस्या बनी हुई है हम जल्द प्रशासन से उम्मीद करेंगे की जल्द पानीपत के प्रत्येक राजकीय कॉलेज में कैंटीन शुरु हो जांवे क्योंकि पानीपत के हजारो की संख्या में छात्र इससे परेशान है जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पङ रहा है

इस अवसर पर ज्योति शर्मा, अंकित मलिक, सूरज सेंनी , अंकुश अहलावत, सुमित खर्ब , परमा दहिया, सोमबीर पांचाल, प्रदीप कुमार, आदि छात्र मौजूद थे

Comments