संगठित समाज ही तरक्की कर सकता है : राणा
BOL PANIPAT : महाराणा प्रताप क्षत्रिय सभा के तत्वावधान मे महादेव कालोनी मे राजपूत समाज की एक बैठक राजकुमार राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें समाज को संगठित करने का निर्णय लिया गया, इसमें पानीपत जिले के गांव व कॉलोनियों में बसे समाज के लोगों को घर-घर जाकर के इकट्ठा किया जाएगा इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल राणा व युवा नेता पिंटू राणा ने कहा है कि संगठित समाज ही तरक्की कर सकता है क्षत्रिय सभा पानीपत घर-घर जाकर के समाज के लोगों से बातचीत करेगी और सभी का संगठन बनाकर के एक मंच पर लाया जाएगा चाहे कोई क्षत्रिय बंधु देश के किसी भी कोने से हो उनको महाराणा प्रताप धर्मशाला से जोड़ा जाएगा ताकि हमारी ताकत राजनीति और सामाजिक तौर पर मजबूत हो सके सतपाल राणा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने हमारे समाज का 50 वर्षों तक शोषण किया है और कांग्रेस पार्टी ने हमारे को हरियाणा में राजनीतिक तौर पर समाप्त करने का कार्य किया है, इस अवसर पर प्रदीप राणा, डॉक्टर विजय राणा, एडवोकेट अजय राणा, जयप्रकाश राणा, गजेंद्र राणा, जसवीर राणा जनक राणा, भीम राणा ,सतपाल राणा बिराल, कर्मवीर राणा, काला राणा, रामवीर राणा, योगेश राणा, राजू राणा, मेनपाल राणा, पप्पू राणा, राजवीर राणा, नसीब सिंह, राजू राणा, रामकुमार राणा, संजय राणा, विक्रम राणा ,नेत्रपाल राणा, गुड्डू राणा ,विनोद राणा व अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे

Comments