250 लोगों को राशन वितरित किया गया
BOL PANIPAT : आज जनसेवा दल के प्रांगण में हरिद्वार से आए महंत अरुण महाराज ने सत्संग के माध्यम से समझाया कि जो कार्यक्रम पानीपत देवी मंदिर में किया गया है जनसेवा दल के लिए एक मिसाल है. कोरोना से जिन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी उनकी मोक्ष प्राप्ति के लिए पानीपत मे सभी संतो ने आशीर्वाद दिया और कहा कि आप यह ना सोचो कि उनके संस्कार में हम सम्मिलित नहीं हो पाए. इस प्रोग्राम में सभी घरों से संगतियाँ पहुंची और ठाकुर जी का बहुत गायन किया गया. सभी ने जाने वाली आत्मा के प्रति अपने सदा सुमन अर्पित किए. इतने लोगों की प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है। मन संचालन युधिष्ठिर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम का सिमरन यहां किया गया है।
सभी घरों से यहां पर लड्डू गोपाल को लाया गया. यह नजारा अलग ही था. आज 250 लोगों को राशन वितरित किया गया. लंगर भी खिलाया गया. सचिव चमन गुलाटी ने सभी धार्मिक सामाजिक और विशेष रूप से पत्रकार मीडिया कर्मियों को नमन किया क्योंकि इनके सहयोग से ही सभी ठाकुर जी का दर्शन करने यहां पहुंचे। विशेष रूप से भीम सचदेवा, सुभाष गुलाटी, सुभाष बटला और संजय भाटिया सांसद , विधायक प्रमोद विज ,ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, पानीपत मेयर अवनीत कौर, पार्षद विजय जैन , जल सेवा के लिए लीलाधर और उनकी पूरी टीम का लंगर सेवा के लिए नीलकंठ के सभी सेवादार का और सभी पार्षद गण ठाकुर के दर्शन के लिए पहुंचे उनका जनसेवा दल की ओर से संरक्षक कैलाश ग्रोवर प्रधान कृष्ण मनचंदा सचिव चमन गुलाटी पूरी जनसेवा दल की टीम ने अतिथियों का सम्मान किया और कहा कि जनसेवा दल तुम सभी का सम्मान करता है जिसने भी आकर यह पर सेवा की.

Comments