वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक का आयोजन
BOL PANIPAT : सब्जी मण्डी स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के भवन में आज एक मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि गीता यूनिवर्सिटी के चेयरमैन एस.पी. बन्सल व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गीता बंसल रहे। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप जलाकर हुआ। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों का सम्मान समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह द्वारा किया। इस अवसर पर गीता बंसल ने कहा कि आज के समय की आवश्यकता है कि हम अपने छोटे बच्चों को अपने धर्म और परम्परा के बारे में बतायें एवं उनमें अच्छे संस्कार उत्पन्न करें ताकि कल को वो देश के अच्छे नागरिक बन सकें। इस अवसर पर एस.पी. बंसल ने कहा कि हमें अपने दिन का कुछ समय ध्यान और भजन में लगाना चाहिए जिससे कि व्यक्ति को मानसिक शांति एवं शक्ति मिलती है जिससे जीवन को भी संबल मिलता है, व्यक्ति को प्रतिदिन ओम जैसी पवित्र ध्वनि का उच्चारण करना चाहिए। मंच संचालन ओम ढीगड़ा ने किया। इस अवसर पर उपेन्द्र दुआ, ओ.पी. चुघ, सुभाष सैनी, एस.सी. पबरेजा, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, राकेश गोयल, ईश्वर शर्मा, श्रीराम कत्याल, हरीश खुराना, कमलेश चुघ, बलजीत राय, एम.एल. पाहवा, शक्ति सिंह रेवड़ी, बसंत लाल रामदेव, जोगिन्द्र खुराना, इंद्रजीत सिंह रेवड़ी, वेद प्रकाश शर्मा, आदि उपस्थित थे।

Comments