Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


नव मतदाता सम्मेलन की तैयारियों हेतु युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन 


BOL PANIPAT : 10 जनवरी,  नव मतदाता ऊर्जा से भरपूर होता है ।उसकी ऊर्जा प्रवाह को सही दिशा देकर उसका इस्तेमाल राष्ट्र विकास में करना चाहिए।इसके लिए नव मतदाता को सही मार्गदर्शन करना आवश्यक है। यदि ये कहा जाए की नव मतदाता राष्ट्र भाग्य विधाता तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी ये शब्द प्रदेश महामंत्री भाजपा डा अर्चना गुप्ता ने जी टी रोड़ स्थित शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पर कुरुक्षेत्र में  राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित होने वाले नव मतदाता सम्मेलन की तैयारियों हेतु युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया था । स्वामी विवेकानंद ने हमे सफलता का मंत्र दिया था की उठो,जागो तब तक ना रुको  जब तक मंजिल ना प्राप्त ना हो जाए। आज यही मंत्र नव मतदाता को बताना आवश्यक ताकि वो भी अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण तथा भारत की संस्कृति को विश्व भर में स्थापित करने में अपना योगदान दे।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की 12 जनवरी होने वाला मतदाता सम्मेलन भव्य तथा विशाल होगा।
संजय भाटिया ने कहा पानीपत के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की अधिक से अधिक संख्या में नव मतदाताओं लेकर सम्मेलन में पहुंचे।
सांसद संजय भाटिया ने कहा की प्रधानमंत्री मोदी देश की आन बान शान को बढ़ा रहे है ।आज देश की विरासत ,सभ्यता संस्कृति का पुन:   जागरण किया जा रहा है। संजय भाटिया ने कहा की दिव्य काशी,भव्य काशी, महाकाल कोरी डोर तथा केदारनाथ धाम का विकास इस दिशा में मिल के पत्थर साबित होंगे।संजय भाटिया ने कहा की 22 जनवरी को राम मंदिर  में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के पुन:  उत्थान का द्योतक है।
नव मतदाता  तथा युवा को इन सब से अवगत होना चाहिए।
उन्होंने कहा की मंडल तथा बूथ स्तर पर जाकर युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस सम्मेलन में पहुंचने के लिए नव मतदाता को जागृत करे। उन्होंने कहा की युवा मोर्चा ये काम अपना राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा भावना से करे।
शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा की पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में नव मतदाता सम्मेलन में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा की पानीपत में सम्मेलन को लेकर बहुत उत्साह है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा की पानीपत जिला से बड़ी संख्या में नव मतदाता कुरुक्षेत्र  सम्मेलन पहुंचेंगे। उन्होने कहा की सदेव पानीपत के कार्यकर्ता संगठन सभी कार्य बड़े उत्साह से करते है।इस सम्मेलन में भी संख्या के ने कीर्तिमान स्थापित करेंगे।सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज तथा जिला भाजपा अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने महामंत्री के तौर पर प्रथम बैठक में पहुंचने पर डा अर्चना गुप्ता की पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया ।
बैठक की सह अध्यक्षता करते हू भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने विश्वास दिलाया कि पानीपत जिले से रिकार्ड तोड संख्या में नव मतदाता सम्मेलन में  पहुंचेंगे। युवा मोर्चा पूरी सम्मेलन को सफल बनाने में पूरी ताकत लगाएगा।

Comments