Thursday, March 5, 2026
Newspaper and Magzine


मध्यस्थता फॉर द नेशन अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 18, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 18 अगस्त। वर्ष 2025 को मध्यस्थता फॉर द नेशन अभियान के अंतर्गत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-कम-सचिव, जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण वर्षा शर्मा  की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।

  बैठक में श्रम निरीक्षक बलजीत मलिक, लीड बैंक मैनेजर राज कुमार, थाना महिला प्रभारी अंजली, उप-मंडल अधिकारी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, सनौली, पानीपत सम्मिलित हुए।

  बैठक का उद्देश्य अधिविवाद-पूर्व (परी लिटिगेशन) अवस्था में अधिकतम संख्या में मामलों को जिला मध्यस्थता केन्द्र को संदर्भित करने हेतु विभागीय समन्वय और रणनीति तैयार करना था, ताकि नागरिकों को तीव्र, सुलभ एवं किफायती न्याय प्रदान किया जा सके तथा न्यायालयों में लंबित वादों का भार कम किया जा सके।

    बैठक में सभी उपस्थित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे अपने-अपने विभागों में उत्पन्न विवादों को यथासंभव, अधिविवाद-पूर्व अवस्था में मध्यस्थता केन्द्र को भेजने हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

Comments