“One Word Substitution” विषय पर गतिविधि का आयोजन
बोल पानीपत : जीटी रोड स्थित आईबी पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा क्लास गतिविधि का आयोजन किया गया | गतिविधि का विषय “one word substitution” यह गतिविधि में बीए अंतिम वर्ष के 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया|इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर शब्दावली में कुशलता प्रदान करना और ज्ञानवर्धन करना था | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रियाओं को रोचक एवम प्रभावी बनती है | महाविद्यालय में इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए | विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीलम दहिया ने गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में शब्दावली के साथ-साथ कॉन्फिडेंस बढ़ता है, और ज्ञानवर्धन भी होता है| प्रतियोगिता मे अनुज प्रथम , हर्ष द्वितीय और धनंजय तीसरे स्थान पर रहे |एक्टिविटी मेंटर प्रोफेसर मंजलि और प्रोफेसर सुमन ने सभी विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सर्टिफिकेट देकर प्रोसाहित किया|

Comments