जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान साईकिल रैली का आयोजन किया
BOL PANIPAT , 4 जून। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रखला में गांव गांजबड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एक साईकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने गांव का चक्कर लगाया तथा इस उपरान्त साईकिल रैली वापस गांजबड गांव के स्कूल में पहुंची जहां ग्रामीणों ने उपायुक्त व रैली के सदस्यों का तालियां बजा कर स्वागत किया। यह साईकिल रैली पानीपत साइकलिंग क्लब के 18 सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुई। इस दौरान गांव के कई लोगों ने भी साईकिल रैली में हिस्सा लिया। रैली के दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, नशे आदि बुराईयों से दूर रहने का संदेश दिया गया।

Comments