Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद ने लोकसभा में रसुलपुर के रास्ते बापौली अनाज मण्डी को जाने वाली सडक़ का मुद्दा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE Politics , at March 25, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 25 मार्च। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने लोकसभा के चल रहे बजट सत्र में जिला के गांव ऊझा, रसलापुर और रिसालु सडक़ जोकि रसुलपुर के रास्ते बापौली अनाज मण्डी की ओर जाती है। सांसद ने इस सडक़ का राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बंद करने बारे में मुद्दा उठाया जिसके उत्तर में सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडक़री ने जवाब देते हुए कहा कि राजमार्ग परियोजना के निर्माण के दौरान किसी भी लिंक/ग्राम सडक़ को विभाग द्वारा अवरुद्ध नही किया गया है। अत: ये सडक़ यातायात के लिए खुली हैं। इस सडक़ पर यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। उन्होंने इस मार्ग का पूरा ब्यौरा देते हुए अपने जवाब में कहा कि यह लिंक रोड़ 7.8 किलो मीटर जोकि बापौली की ओर जाता है।

Comments