Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 26, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 26 फरवरी- शनिवार को स्थानीय आर्य स्कूल में जिला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू विज्ञान ,पर्यावरण विज्ञान एवम गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त जे एल एन एम एस ई ई 2021_22 प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार के निर्देशन में और जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ हितेश चंद शर्मा के समन्वय में कराया गया ।

खंड स्तर के चयनित विजेता प्रतिभागियों ने जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, जिसकी थीम प्रौद्योगिकी एवम खिलौने रही। इसके अतिरिक्त छ सब थीम पर्यायवरण मित्रता सामग्री, स्वास्थ्य एवम स्वच्छता ,सॉफ्टवेयर एवम ऐप्स, परिवहन , पर्ययवरण एवम जलवायु परिवर्तन,गणित उपयोगिता वर्किंग मॉडल्स में हिस्सा लिया गया जो खंड स्तरीय प्रतियोगिता आनलाइन कराई गई थी । सभी खंडों से 62 मॉडल्स सभी सब थीम में प्रतियोगिता में शामिल हुए । कॉविड ओमिक्रॉन वैश्विक आपदा के बावजूद विद्यार्थियों एवम विज्ञान शिक्षको में काफी उत्साह एवम् क्रियात्मकता सृजनात्मकता दिखाई दी।

डी एस एस डा हितेश चंद शर्मा ने बताया की विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चो के अंदर विज्ञान शोध,रचनात्मकता ,वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकाश होता है जिससे हम आत्म निर्भर भारत,डिजिटल भारत के साथ मेक इन इंडिया मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में काफी मददगार साबित होंगे। विज्ञान कौशल विकास से हमारे विज्ञान विद्यार्थी भारत के रक्षा क्षेत्र में वैश्विक उथल पुथल के दौरान यूनिक स्वदेशी रक्षा उत्पाद प्रोधिगिकी में एक दिन जरूर अपना योगदान देंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने विजेता बच्चो को नगद पुरूस्कार राशि प्रथम 2100 द्वितीय 1500 , त्रितय 1000 एवम 500 सांत्वना पुरुस्कार सब थीम में देकर बच्चो का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने बच्चो को विज्ञान के महत्व बताकर प्रायोगिक विज्ञान पर बल देते हुए कहा की अपनी विद्यालय विज्ञान प्रयोगशाला का अधिकतम कौशल प्रशिक्षण ले ताकि प्रैक्टिकल लाइफ जी सके एवम देश का गौरव बढ़ाने का प्रयास करे।

जिला गणित विशेषज्ञ बिजेंद्र पुनिया ने विद्यालय प्राचार्य मनीष कुमार एवम जिला शिक्षा अधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आनलाइन होगी । गणित माडल में अंजली सींक प्रथम, स्वास्थ्य मॉडल में नेहा छाजपुर प्रथम,सॉफ्टवेयर में साक्षी प्रथम, परिवहन में जाटल स्कूल से सावी प्रथम, पर्यायवरण में ख्याति तहसील कैंप से प्रथम,विज्ञान सेमिनार में साक्षी छाजपुर प्रथम,रिया जैन द्वितीय रही ।

Comments