अबेकस व वैदिक गणित में उर्तीण विद्यार्थियों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
BOL PANIPAT : आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अबेकस के नतीजे का परिणाम घोषित किया गया। वर्ष 2022-23 में कक्षा पहली से पाँचवीं के लिए ‘अबेकस’ व कक्षा छठी से नौंवी के लिए वैदिक गणित’ जो कि आज के समय की पहली मांग है की शुरूआत की गई। वर्ष के आरंभ में ही यह निश्चित किया जा चुका था कि पूरे वर्ष छात्रों का उत्साह बढ़ाने के लिए समय-समय पर वर्कशाप लगाई जाएंगी व छात्रों को उनकी मेहनत के अनुसार स्वर्ण, सिल्वर व तांबे के मेडल वितरित किए जाऐगें। कुछ समय पहले रोबोटिक वर्कशाप लगाई गई जिसका परिणाम अर्धवार्षिक परीक्षा के नतीजे में दिखाई दिया। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने अबेकस व वैदिक गणित में उर्तीण विद्यार्थियों को स्वर्ण, सिल्वर व तांबे के मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। शेष विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट दिए गए।
प्रधानाचार्या ने सभी उर्तीण विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा कहा कि सभी विद्यार्थियों को अगली परीक्षा में मेडल जीतकर आगे बढ़ना है, विद्यालय तथा माता-पिता का नाम रोशन करना है।

Comments