Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


1500 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को समायोजित करने हेतु बैठक का आयोजन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 20, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 20 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे मतदान केन्द्र जहां मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है उन्हें दो भागों में विभाजित या साथ लगते मतदान केन्द्रों में समायोजित करने बारे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा के मतदान केन्द्र नम्बर 161 में मतदान केन्द्र नम्बर 113 कश्यप कॉलोनी के वोट सेंट मैरी कानवेंट स्कूल ज्योति नगर में डाले जाते थे तथा इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्र नम्बर 160 से पांच वोट जोकि राजकीय हाई स्कूल प्राईमरी सैक्शन सौंधापुर में डाले जाते थे इनके लिए मतदान केन्द्र नम्बर 161 के एलएसबीटी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल सौंधापुर का चयन किया गया है। इससे मतदान केन्द्र का भवन नज़दीक होने के कारण कश्यप कॉलोनी व भरत नगर के मतदाताओं को सुविधा होगी।
इसी तरह मतदान केन्द्र नम्बर 207 में ही बनाए गए मतदान केन्द्र नम्बर 203 में गांव उग्राखेड़ी में शामिल सैक्टर 24 का विस्तार होने के कारण मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गई है जिस कारण सैक्टर 24 से संबंधित मतदान केन्द्र नम्बर 202 के 10 वोट, मतदान केन्द्र नम्बर 203 के 650 वोट, मतदान केन्द्र नम्बर 204 के 21 वोट व 205 के 75 वोट मतदान केन्द्र नम्बर 207 में शामिल किया गए हैं। नए बनाए जाने वाले मतदान केन्द्र नम्बर 207 के लिए राजेन्द्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल एकता विहार कॉलोनी ऊझा रोड के बाएँ कक्ष का चयन किया गया है जिससे उक्त मतदान केन्द्रों के मतदाताओं की संख्या कम होगी और सैक्टर 24 के वोट अलग होने के कारण बीएलओ व मतदाताओं को भी सुविधा होगी। बैठक में एडीसी वीना हुड्डा
, एसडीएम वीरेन्द्र ढुल, सीटीएम राजेश सोनी, तहसीलदार निर्वाचन सरला कौशिक, जजपा जिला प्रधान सुरेश काला, इनेलो से जिला प्रधान कुलदीप राठी, इनसो से बलराज रमन मौजूद रहे।

Comments