Sunday, September 13, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 6, 2023 Tags: , , , , ,

विजेताओं को प्रमाण पत्र और नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

BOL PANIPAT : जीटी रोड स्थित आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में अर्थशास्त्र विभाग के द्वारा राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन गूगल फॉर्म द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 160 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई।   हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, तेलंगना से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता में कुछ प्रश्न अर्थशास्त्र से संबंधित तथा कुछ  भारतीय एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था से संबंधित पूछे गए।प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है  और उनका संपूर्ण विकास  होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को  ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष सहायक प्रो. हिमांशी ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विषय के प्रति रुचि को बढ़ाना तथा सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक ज्ञान के साथ जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अर्थशास्त्र  एक ऐसा विषय है जिससे प्रत्येक व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ है। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एक प्रकार की दिमागी कसरत है जो विद्यार्थी के ज्ञान को तो बढ़ाती ही है साथ साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में भी सहायक होती हैं। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- आई.बी. पीजी कॉलेज बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा रिया सैनी ने प्रथम स्थान, दयानंद महिला महाविद्यालय, कुरूक्षेत्र से बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा गिरीशा  ने द्वितीय स्थान तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत से एम.ए. अर्थशास्त्र की छात्रा प्राची ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ‌‌प्रतियोगिता का संचालन प्रो. सुखजिंदर सिंह और प्रो.लीना आर्या ने किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र और नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

Comments