बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता रैली का आयोजन.
BOL PANIPAT : 30 सितंबर–श्रम विभाग रविवार को बाल श्रम के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य समाज में यह संदेश फैलाना था कि बाल श्रम एक अपराध है और हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और स्वस्थ जीवन का अधिकार है।
रैली की शुरुआत मुख्य डाकघर से शुरू होकर लेबर कालोनी से हुई पुराने औद्योगिक क्षेत्र में संपन्न हुई।प्रतिभागियों ने हाथों में “बाल श्रम बंद करो”, “हर बच्चा पढ़ेगा”, “मजदूरी नहीं, शिक्षा चाहिए” जैसे नारे लिखी तख्तियाँ लेकर पैदल मार्च किया। इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त विशाल कालिया ने उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “बाल श्रम हमारे समाज पर एक कलंक है। जब तक हर बच्चा स्कूल नहीं जाएगा, तब तक हमारा भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। समाज के प्रत्येक नागरिक को मिलकर इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना होगा। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों का भरपूर सहयोग मिला। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एडवोकेट चंचल डावर, निरीक्षक ललितकुमार,बलजीत,अनिता देवी,नवीन कुमार,दीपक मेहता और यति ओवरसीज के एचआर मैनेजर राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Comments