Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


साइबर क्राइम सुरक्षा तथा सावधानी विषय पर कार्यशाला का आयोजन. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल पानीपत में साइबर क्राइम सुरक्षा तथा सावधानी विषय पर कार्यशाला  आयोजित की गई।  रिसोर्स पर्सन जसप्रीत कौर पसरीजा (HOD computer science AI educator, PIET  Sanskriti Sr. Secondary School, Panipat )   रही।  रिसोर्स पर्सन जसप्रीत कौर पसरीजा का स्वागत प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग ने पौधा देकर किया। रिसोर्स पर्सन जसप्रीत कौर पसरीजा , प्रधानाचार्या जयश्री गर्ग , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा तथा Coordinators सरिता नारंग , आरती दुर्गा , कृति सहगल तथा किरण मेंहदीरत्‍ता  ने ज्योत प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यशाला को ऑडियो-वीडियो, प्रश्नोत्तरी और अनेक क्रियाकलापों द्वारा साइबर क्राइम सुरक्षा तथा सावधानी की अवधारणा को स्पष्ट किया। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि यह युग डिजिटल और तकनीकी युग है। हर कोई इससे अछूता नहीं। इस कारण समाज में ठगी बहुत तेजी से बढ़ गई है। इसलिए हमें ठगों से बचने के लिए सबसे जरूरी जागरूकता व सतर्कता है। किसी भी अज्ञात नंबर से प्राप्त हुए लिंक को न खोलें और किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल आदि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सहायता करने के नाम पर यदि कोई बैंक, बिजली निगम, टेलीफोन एक्सचेंज व आयकर विभाग का कर्मचारी बताकर आपसे कोई जानकारी मांगता है तो अपनी कोई भी जानकारी न दें। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के द्वारा बहुत ही गलत कार्य किए जा रहे हैं।

साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या पोर्टल वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट साइबर क्राइम डॉट जी ओ वी डॉट इन पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज करवाएं ताकि समय रहते साइबर फ्रॉड करने वाले अकाउंट को ब्लॉक करवाया जा सके।

प्रधानाचार्या  जय श्री गर्ग ने आए हुए Resource Person का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता मिल सकी।

मंच का संचालन अध्यापिका रिया ने किया। 

Comments