Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरि मन्दिर सनौली रोड पानीपत के 70वें वार्षिक महोत्सव भक्ति एवं शक्ति सम्मेलन का आयोजन

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at August 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज एवं परम पूज्य स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महारज के पावन सान्निध्य में श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरि मन्दिर सनौली रोड पानीपत के 70वें वार्षिक महोत्सव भक्ति एवं शक्ति सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहरी विधायक प्रमोद विज, समाजसेवी एवं उद्योगपति रमेश माटा एवं अशोक बांगा के  कर-कमलों द्वारा ज्योत प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सर्वप्रथम श्री किशोरी कृपा संकीर्तन परिवार के द्वारा राधा नाम संकीर्तन की भजन प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज नेे राम नाम महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल नाम स्मरण से ही सार्थक जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि माँ के गर्भ से निकलकर हम माया के गर्भ में प्रवेश करते हैं और माया रूपी अंधकार में भटकते रहते हैं। सत्य के इस भंवर में हम भौतिक और शारीरिक सुखों के पीछे भागते रहते हैं। तत्पश्चात गीता मनीषी परम पूज्य स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने गीता पर प्रवचन करते हुए दैवीय सम्पदा के बारे में बताया और मनुष्य के लिए इसकी सार्थकता और आवश्यकता पर विवेचन किया। इस अवसर पर चेयरमैन श्रीमति सपना बजाज, हरीश खुराना, मदन लाल खट्टर, देसराज आर्य, हरीश नागपाल, कृष्ण गोपाल सेठी, अशोक खट्टर, कृष्ण लाल आर्य, पूरण बजाज, वेद बांगा आदि उपस्थित थे।

Comments