Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में गायक अरमान बेदील ने अपनी दमदार गायकी से बाँधा समा

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at June 11, 2023


सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने की कार्यक्रम में शिरकत
सांसद संजय भाटिया :- क्रिकेट के लिए पानीपत के युवाओं को मंच देना था एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य
विधायक प्रमोद कुमार विज:- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पटल पर  हमारे पानीपत के युवा एफसीवी के माध्यम से करेंगे नाम अंकित I

BOL PANIPAT :-  एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में 30 टीमों को पीछे छोड़ कर फाइनल में पहुंची टीम सतकरतार सनराइजर्स और मॉडल टाउन थंडर स्ट्राइकर के फाइनल मैच में मशहूर पंजाबी गायक अरमान बेदील और सुमित पारता ने अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया वही गायकों को और फ़ाइनल का मैच देखने के लिए भारी मात्रा में जनसैलाब उमड़ा, ओपनिंग सेरेमनी को पंजाब से भांगड़ा करने आए कलाकारों ने भी खूब रोमांचक बनाया  ,वही फ़ाइनल के मैच का शुभारंभ सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद कुमार विज और भाजपा पानीपत की जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, मेयर अवनीत कौर एवं भाजपा नेता नवीन भाटिया ने टॉस करा कर मैच का शुभारंभ किया, सतकरतार सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया एवं मॉडल टाउन की टीम पहले बल्लेबाजी की।  मॉडल टाउन ने 10 ओवर में 139  रन बनाए।

वहीँ खबर लिखे जाने तक  सतकरतार सनराइजर्स के द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 30 रन बना लिए है। टूर्नामेंट में संबोधन के दौरान सांसद संजय भाटिया ने कहा कि  पानीपत के युवाओं को मंच देना था एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्देश्य मुझे खुशी हैं की पानीपत के युवाओं ने इस टूर्नामेंट में अपनी भव्य सहभागिता से इसे ऐतिहासिक बनाया मैं सभी सहभागी साथियों का आभार व्यक्त करता हू I वही विधायक प्रमोद विज ने कहा की पूज्य बाबू  जी स्वर्गीय फतेह चंद विज जी का सपना था कि पानीपत के युवा खेल के तरुणाई क्षेत्रों मे पानीपत का नाम विश्व पटल पर अंकित करे. उनकी पुण्य स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट पानीपत के युवाओं को निश्चित ही नई दिशा और दशा देगा और पानीपत के युवा क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पानीपत एवं भारत का नाम विश्व खेलों पानीपत के माध्यम से नीरज चोपड़ा की तरह इस आत्म विश्वास के मैदान शिवाजी स्टेडियम से निकल कर पानीपत का नाम रोशन करेंगे I

विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम :-

एफसीवी क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता टीम को 1 लाख रुपये का कैश प्राइज और गोल्डन कलर की ट्रॉफी मिलेगी वही उपविजेता टीम को पचास हजार का इनाम मिलेगा I

मैच देखने के लिए उमड़ा जन सैलाब:-

टूर्नामेंट का फ़ाइनल देखने के लिए भारी मात्रा मे जन सैलाब उमड़ा और लोगों ने जमकर खेल का आनंद लिया I

Comments