Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पंचायत चुनाव : जिला में 4 लाख 57 हजार 632 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 11, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 11 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पंचायत चुनाव के लिए 4 लाख 57 हजार 632 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 2 लाख 44 हजार 68 पुरुष मतदाता और 2 लाख 13 हजार 551 महिला मतदाता हैं। पंचायत चुनाव में 13 ट्रांसजेंडर वोट भी डाली जाएंगी।
उन्होंने बताया कि खण्ड इसराना में कुल मतदाताओं की संख्या 90,570 हैं जिनमें 48217 पुरुष 42,351 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इस खंड में 104 पोलिंग स्टेशन हैं। उन्होंने बताया कि खंड बापौली में 47,696 कुल मतदाता है जिनमें 25,800 पुरुष व 21,895 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं जो 61 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान करेंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि खंड सनौली खुर्द में 44 हजार 430 कुल मतदाता हैं जिनमें 23,809 पुरुष 20,618 महिला व 3 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां 51 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान होना है। उन्होंने बताया कि पानीपत ब्लॉक में 85,810 कुल मतदाता है जिनमें 45,512 पुरुष मतदाता 40,297 महिला व 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। यहां 95 पोलिंग स्टेशन है। उन्होंने बताया कि खंड मडलौडा में 97,988 कुल मतदाता है जिनमें 52,190 पुरुष ,45794 महिला 4 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां पर 107 पोलिंग स्टेशन है।
    जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि खंड समालखा में कुल मतदाताओं की संख्या 91,138 है जिनमें 48,540 पुरुष ,42,596 महिला और 2 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। यहां पर कुल 111 पोलिंग स्टेशन है ।

Comments