एनपीएस अपडेट न करवाने वाले डीडीओ व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया जाएगा।
BOL PANIPAT : 14 दिसंबर। जिला खजाना अधिकारी हजारा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 दिसम्बर 2022 तक एनपीएस के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारियों का एनपीएस का डाटा अपडेट किया जाएगा। एनपीएस अपडेट न करवाने वाले डीडीओ व कर्मचारियों का दिसम्बर 2022 का वेतन रोक दिया जाएगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एनपीएस के अंतर्गत आने वाले सभी कर्मचारी अपने एनपीएस खातों में ई-मेल, मोबाईल न0, पेनकार्ड, बैंक डिटेल व नोमिनी यथाशीघ्र अपडेट करवाए। कर्मचारी एनपीएस खातों में अपडेट अपने-अपने डीडीओ अथवा खजाना कार्यालय के माध्यम से करवा सकते है। कर्मचारी स्वयं भी अपने एनपीएस खाता को अपडेट कर सकते है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत जिला के लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में एनपीएस से सम्बन्धित प्रशिक्षण का आयोजन आगामी 20 दिसम्बर 2022 को दो चरणों में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। जिला के सभी डीडीओ इस एनपीएस प्रशिक्षण में अवश्य भाग ले ताकि उन्हें एनपीएस से सम्बन्धित जानकारी दी जा सके।

Comments