पंचायत चुनाव : चुनाव आयोग की ओर से नए नामांकन पत्र जारी
BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर -पंचायत चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की ओर से नए नामांकन पत्र जारी किए गए हैं जो बुधवार से संबंधित बीडीपीओ के कार्यालय में उपलब्ध होंगे। ये नामांकन पत्र चुनाव आयोग की ओर से वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाए गए हैं,वहां से भी उम्मीदवार द्वारा डाउनलोड किए जा सकते हैं।
इसी को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवेक चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को कहा कि पंचायत चुनाव में सभी आरओ व एआरओ को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि पंचायत चुनाव को सही तरीके से संपन्न करवाया जा सके।
बैठक में डीडीपीओ सुमित चौधरी ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा के साथ पंचायत चुनाव में ड्यूटी दें। बिना किसी पक्ष पात के आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करवाई जाए। बैठक में बीडीपीओ रामफल, रितु लाठर,पूनम चंदा,सभी एसईपीओ, ग्राम सचिव इत्यादि भी उपस्थित थे।

Comments