मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान की सफलता को लेकर बैठक आयोजित
BOL PANIPAT ,4 सितंबर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव वर्षा शर्मा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्षता में वीरवार को मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत के सभी मध्यस्थों एवं परामर्शदाताओं की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव ने मध्यस्थता के महत्व पर बल देते हुए इसे विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का एक प्रभावी साधन बताया।जिससे लंबित वादों में कमी लाई जा सकती है तथा न्याय तक वास्तविक पहुंच सुनिश्चित की जा सकती है।
बैठक में मध्यस्थों एवं परामर्शदाताओं की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में विशेषकर जन-जागरूकता बढ़ाने तथा त्वरित विवाद निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव ने
सभी मध्यस्थों एवं परामर्शदाताओं को उनके कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के उद्देश्यों की पूर्ति हो सके और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ किया गया कि सभी उपस्थित सदस्य “मेडिएशन फॉर द नेशन” अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Comments