पानीपत जिला कौंसिल -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विस्तृत मीटिंग का आयोजन 
BOL PANIPAT : 22 मई आज स्थानीय भगत सिंह स्मारक सभागार में पानीपत जिला कौंसिल -भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की विस्तृत मीटिंग वरिष्ठ भाकपा नेता कामरेड सूरत सिंह देशवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप, जिला सचिव पवन कुमार सैनी,राज्य कार्यकारिणी सदस्य राम रतन एडवोकेट, वरिष्ठ सीपीआई नेता माम चंद सैनी आदि ने वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा की।
कम्युनिस्ट नेताओं ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई, विकराल होती बेरोजगारी, बेलगाम होते भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध रोकने में विफल रही केन्द्र व राज्य सरकार की आलोचना की। वक्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा पैट्रोल व डीजल पर एक्साईज डयूटी कम करने के फैसले को नाकाफी बताते हुए देर से उठाया कदम बताया और महंगाई कम करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
बैठक में 25- 26 जून 2022 को पानीपत में होने जा रहे सीपीआई के राज्य सम्मेलन को सफल करने के लिए स्वागत समिति गठित की गई । कामरेड सूरत सिंह देशवाल एवं माम चंद सैनी को क्रमशः स्वागत समिति का संरक्षक व सह संरक्षक तथा राम रतन एडवोकेट को चेयरमैन व पवन कुमार सैनी को महासचिव चुना गया और पूर्व एम. सी. संतोष सैनी, मीनू फोर, रीना सैनी, अमीना राणा, रीटा पंवार सहित 31 सदस्य होंगे।
विदित हो कि सीपीआई के 17 वें त्रैवार्षिक राज्य सम्मेलन का उद्घाटन 25 जून को भाकपा के महासचिव, पूर्व सांसद कामरेड डी. राजा करेंगे और सीपीआई की राष्ट्रीय सचिव, एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमर जीत कौर 26 जून को सम्मेलन का समापन करेंगी। सम्मेलन कामरेड रघबीर सिंह नगर ( 11 वार्ड सैनी कालौनी) पानीपत में होगा।
बैठक में 29 मई को भगत सिंह स्मारक सभागार में सीपीआई का पानीपत जिला सम्मेलन आयोजित करने और सीपीआई एम के साथ मिलकर 31 मई को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ जी टी रोड़ संविधान चौक पर धरना लगाने का फैसला लिया गया। बैठक में सेवा सिंह मलिक, शीश राम, जय भगवान दरियापुर, सन्नोवर राणा, कृष्ण लाल लोहारी, भूपेन्द्र कश्यप, मांगेराम सैनी, प्रदीप जिन्दल, राम बीर कश्यप, भान सिंह अटावला, मन्दीप कुमार, अशोक सैनी, मोसीन राणा, रुपेश सैनी आदि शामिल रहे।

Comments