समाज की गहरी समझ रखने वाले नेता बनता है:फनींद्र नाथ शर्मा
BOL PANIPAT : समालखा 12 सितम्बर, भारत के पास जो भी है उसका लाभ भारत विश्व को देना चाहता है इसलिए जी 20 का वाक्य भी वसुधैव कुटुंबकम रखा गया ।भारत अपने स्पेस कार्यक्रम से विश्व के अन्य देशों की भी लाभ देने में संकोच नहीं करता । कोरोना काल में अन्य देशों को वैक्सीन देकर मानवता का परिचय भारत दे चुका है ये शब्द भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा ने सेवा साधना केंद्र ने चल रहे अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के चतुर्थ तथा अंतिम सत्र को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कही।इस सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रभारी संदीप जोशी ने की।
फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा की हम।अपनी सोच को बड़ी रखे बड़े सपने रखे ,कड़ी मेहनत करे इसी से सम्मान मिलता है।इसलिए सभी विस्तारक कड़ी मेहनत करे। फनींद्र नाथ शर्मा ने कहा की विस्तारको को बहार जाकर समाज को समझने का अवसर मिलेगा जो समाज को समझता है वही नेता बनता बनता है। बिना स्वार्थ समाज की सेवा करे जो समाज की सेवा करता है ईश्वर उसका साथ देता। उन्होंने कहा की विस्तारक काम प्रचारक जैसा है आप जहां जाओ।प्रगाढ़ रिश्ते बनाओ। उन लोगों से सदा संपर्क बनाए रखे।उन्होंने एक इशारा करते हुए कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सेवा करने वाला संगठन है आप भी इसी से प्रेरणा ले सेवा करे।उन्होंने कहा सेवा एक मानसिकता है ।
उन्होंने कहा की मोदी विश्व के महान नेता है ।मोदी स्वयं को प्रधान सेवक कहते है।उनका जन्मदिन की सेवा के रूप में मनाया जाएगा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा ।उसमे युवा मोर्चा रक्तदान शिविर लगाएगा जिसमे 1 लाख यूनिट रक्त संग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है।इस दौरान मन की बात अधिक से अधिक लोगो के साथ सुने।आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाए। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए,25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर बूथ पर मनाए उन्होंने कहा की 2 अक्टूबर को बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया तथा सभी कार्यकर्ता इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।।
फन्नीदार नाथ शर्मा ने विस्तारकों को कहा की मोदी ने कहा था की हमारी सरकार गरीब की सरकार है इसलिए सभी विस्तारक गरीब कल्याण की योजनाओं की जानकारी गरीब लोगो को दे ताकि वे उनका लाभ उठा अपना जीवन संवार सके।
राष्ट्रगान के गायन के बाद प्रशिक्षण वर्ग का संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पानीपत भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता,करनाल भाजपा अध्यक्ष योगेंद्र राणा, निर्मला बैरागी,भाजपा जिला प्रभारी करनाल दीपक शर्मा,गजेंद्र सलूजा,जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, कुलदीप कौशिक, संजय छोकर, मेघ राज गुप्ता, सुलेख डिड वाडा,विनोद छोकर, कृष्ण छोकर ,रविंद्र भाटिया,ईश कुमार राणा, रविंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।

Comments