सनौली कलां गांव में आक्रोशित महिलाओ ने शराब के ठेके पर जडा ताला
BOL PANIPAT : बापौली , 21 अप्रैल (प्रीती शर्मा) : सनौली कलां गांव में शराब ठेके पर आक्रोसित महिलाओं ने ताला जड दिया और ठेके को बंद कराने की मांग की। सुचना मिलते ही सनौली खुर्द थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचें और महिलाओ को समझा बुझा कर ताला खुलवाया। वही महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर गांव के अड्डे पर बना शराब का ठेका बंद नही हुआ तो आगामी रणनीति बनाने के लिए मजबूर हो जाएगी। सनौली कलां गांव निवासी आक्रोसित महिला रेनू, कविता, रीना, शारदा, निर्मला, गुड्डी, बेदो, उर्मिला, निशी, कविता आदि ने शराब के ठेके पर ताला जडते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए कहा कि उन्होने शराब के ठेके को गांव से दूर ले जाने के लिए जिला उपायुक्त को भी लिखित शिकायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नही हुई जिस कारण उन्होने उक्त कदम उठाया है।

उन्होने कहा कि अगर शराब का ठेका गांव से दूर नही ले जाया गया तो वो मजबूरन आगामी रणनीति बनाने के लिए मजबूर हो जाएगी। उन्होने कहा कि गांव में युवाओ के अंदर नशे की लत बढ गई है और लोग शराब पीकर घर में महिलाओं के साथ मारपीट करते है जिससे उनका जीना दूर्भर हो गया है। जो व्यक्ति शराब पी रहे है उनके बच्चें शिक्षा से वंचित रहने के साथ-साथ दो वक्त की रोटी को भी तरस रहे है। आए दिन शराब पीकर गांव में झगडे हो रहे है। उन्होने कहा कि शराब के ठेके के सामने ही कई बार झगडे हो चुके है। जिससें गांव में दुश्मनी बढने के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। इस पर थाना सनौली खुर्द प्रभारी जगजीत सिहं ने उन्हे आश्वासन दिया कि वो ताला ना लगाए ये गलत है अगर उन्हे कोई परेशानी है तो उन्हे बताए। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। और उक्त मामलें में भी वो उच्चाधिकारीयों को अवगत कराएगें। इसके उपरांत महिलाएं शराब के ठेके से ताला खोलने के लिए राजी हुई।
गांव को नशा मुक्त बनाकर ही लेगी दम
सनौली कलां गांव की महिलाओ ने कहा कि उन्होने अब नशे के खिलाफ लडाई लडने के लिए कदम उठा लिया है और अब वो गांव से शराब का ठेका उठवाने के साथ-साथ गांव को नशा मुक्त कराकर ही दम लेगी।

Comments