Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


कार चोर गिरोह के सदस्य को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 मार्च 2022, कार चोर गिरोह के सदस्य को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस। आरोपी शिव कुमार निवासी मनतौडी मुज्जफर नगर यूपी 4 माह से फरार चल रहा था। सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी टीम कार चोर गिरोह के सदस्य शिव कुमार पुत्र इकबाल निवासी मनतौडी मुज्जफर नगर यूपी को मंगवार साय यूपी के मुज्जफरनगर से गिरफतार कर पानीपत लाई। आरोपी 4 माह से फरार चल रहा था। सीआईए-थ्री पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। गहनता से पुछताछ करने के लिये गिरफ्तार आरोपी शिवकुमार को पुलिस टीम ने आज माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

उल्लेखनीय है कि सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने अक्तुबर 2021 में चोटाला रोड पर नाकाबंदी के दौरान चोरी की बरेजा कार सहित परवेज निवासी गंगा तीसिंग मुज्जफरनगर यूपी को काबू किया था। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया था की कार उसके साथी मनोज नेहरा ने कुछ दिन पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर से चोरी की थी। वह कार का इंजन व चेसिस नंबर बदलकर व फर्जी आरसी तैयार कर कार बेचने की फिराक में घूम रहा था।

आरोपी परवेज को पुलिस रिमांड के दौरान साथ लेकर पुलिस टीम ने गिरोह में संलिप्त आरोपियों के ठिकानो पर दंबिस देकर गिरोह के सरगना मनोज नेहरा उर्फ मोटा निवासी गांधी कॉलोनी मुज्जफरनगर यूपी, अफजाल निवासी कैली दौराला मेरठ यूपी, अमित चान्दना उर्फ बब्लू निवासी सहारनपुर यूपी व अमित निवासी कोठी कालोनी सहारनपुर युपी को काबू कर चारो के कब्जे से अन्य चोरीशुदा 4 बरेजा कार, एक लेपटॉप, एक प्रिंटर, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट बनाने की डाई मशीन, नंबर के फर्मे व कार चोरी मे प्रयोग किये 3 पेचकश बरामद किये।

पुलिस पुछताछ में परवेज ने स्वीकारा था की शिव कुमार पुत्र इकबाल निवासी मनतौडी मुज्जफर नगर यूपी भी उनको कार चोरी कर देता है।

गिरोह का सरगना आरोपी मनोज नेहरा व अफजाल व शिव कुमार विभिन्न स्थानों से कार चोरी परवेज को देते थे। आरोपी परवेज चोरी की गाड़ीयों के इंजन व चेसिस नंबर बदल फर्जी आरसी व नंबर प्लेट लगाकर गाड़ीयों को बेचता था। आरोपी अमित चान्दना दूसरे अमित से गाड़ीयों की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करवाकर आरोपी परवेज को देता था। आरोपी ओएलएक्स पर अपलोड कारों की नंबर प्लेट देख उक्त गाड़ियों के ऑनलाई इंजन व चेसिस नंबर सर्च कर चोरीशुदा कारों पर उन्ही इंजन व चेसिस नंबर को लगा फर्जी आरसी तैयार कर लेते थे।

इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया की गिरफतार पांचो आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच बरेजा कार व एक प्रिंटर, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट बनाने की डाई मशीन, नंबर के फर्मे व कार चोरी मे प्रयोग किये 3 पेचकश बरामद कर आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने वारदात में संलिप्त आरोपी शिव कुमार की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयासरत थी।

Comments