Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


कार चोर गिरोह के सदस्य को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 मार्च 2022, कार चोर गिरोह के सदस्य को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस. गहनता से पुछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा गिरफ्तार करने के लिए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार चोर गिरोह के सदस्य करनाल जेल में बंद आरोपी सोनू उर्फ सुगड़ निवासी फरीदपुर घरोंडा करनाल को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम सोमवार को जेल के प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आई। गहनता से पुछताछ करने व वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी सोनू को माननीय न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

उल्लेखनीय है कि सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने अक्तुबर 2021 में चोटाला रोड पर चोरी की बरेजा कार सहित परवेज निवासी गंगा तीसिंग मुज्जफरनगर यूपी को काबू किया था। प्रारंम्भिक पुलिस पुछताछ में आरोपी परवेज ने स्वीकारा था की कार उसके साथी मनोज नेहरा ने कुछ दिन पहले दिल्ली के मुखर्जी नगर से चोरी की थी। वह कार का इंजन व चेसिस नंबर बदलकर व फर्जी आरसी तैयार कर कार को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी परवेज को साथ लेकर पुलिस टीम ने गिरोह में संलिप्त आरोपियों के ठिकानो पर दंबिस देकर गिरोह के सरगना मनोज नेहरा उर्फ मोटा निवासी गांधी कॉलोनी मुज्जफरनगर यूपी, अफजाल निवासी कैली दौराला मेरठ यूपी, अमित चान्दना उर्फ बब्लू निवासी सहारनपुर यूपी व अमित निवासी कोठी कालोनी सहारनपुर युपी को काबू कर चारो के कब्जे से अन्य चोरीशुदा 4 बरेजा कार, एक लेपटॉप, एक प्रिंटर, फर्जी आधार कार्ड, फर्जी नंबर प्लेट बनाने की डाई मशीन, नंबर के फर्मे व कार चोरी मे प्रयोग किये 3 पेचकश बरामद किये गए थे।

पुलिस पुछताछ में आरोपी परवेज ने स्वीकारा था की शिव कुमार निवासी मनतौडी मुज्जफर नगर यूपी व सोनू उर्फ सुगड़ निवासी फरीदपुर घरोडा करनाल भी उनको कार चोरी कर देते है। आरोपी शिवकुमार को गत दिनो यूपी के मुज्जफर नगर से गिरफतार करने के बाद आरोपी को पानीपत माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।

आरोपी मनोज नेहरा, अफजाल, शिव कुमार व सोनू उर्फ सुगड़ विभिन्न स्थानों से कार चोरी कर परवेज को देते थे। आरोपी परवेज चोरी की गाड़ीयों के इंजन व चेसिस नंबर बदल फर्जी आरसी व नंबर प्लेट लगाकर गाड़ीयों को बेचता था। आरोपी अमित चान्दना दूसरे अमित से गाड़ीयों की फर्जी नंबर प्लेट तैयार करवाकर आरोपी परवेज को देता था। आरोपी ओएलएक्स पर अपलोड कारों की नंबर प्लेट देख उक्त गाड़ियों के ऑनलाई इंजन व चेसिस नंबर सर्च कर चोरीशुदा कारों पर उन्ही इंजन व चेसिस नंबर को लगा फर्जी आरसी तैयार कर लेते थे।

Comments