जबरन वसूली के लिए दुकानदार से मारपीट करने के मामले में आरोपी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस
BOL PANIPAT: 28 सितम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए थाना इसराना पुलिस दुकानदार से जबरन वसूली के लिए मारपीट करने के मामले में आरोपी को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ शीलू निवासी डाहर के रूप में हुई।
थाना इसराना प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना इसराना में डाहर गांव के सतीश पुत्र कृष्ण ने शिकायत देकर बताया था कि उसने डाहर गोल चक्कर के पास खाने पीन के सामान की दुकान की हुई है। 21 जून की देर शाम दुकान के बाहर एक बरेजा कार आकर रूकी। कार से गांव निवासी सुनील उर्फ शीलू, विजय उर्फ मोगली, मोनू, कुशल व अमित उतकर दुकान में घूसे और सामान को इधर उधर करने लगे। सुनील उर्फ शीलू ने सिगरेट व कोल्ड ड्रिंक मांगी। उसके साथ आए युवकों ने नमकीन व चिप्स के पेकेट तोड़ लिए। सामान के 120 रूपए मांगे तो विजय उर्फ मोगली ने उसके मुंह पर थपड़ मारते हुए कहा उन्हे जानता नही। आरोपी कार से लोहे की राड निकाल कर लाए और उसके साथ मारपीट कर चोट मारी। आरोपियों ने जेब से 3 हजार रूपए व फोन छीन लिया। गल्ले में रखे करीब 700/800 रूपए निकाल लिए। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा की हर महीने शीलू भाई को 5 हजार रूपए देने पड़ेगे, नही तो उसका यही हाल होगा। आरोपियों ने फोन को वापिस फैक कर तोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि थाना इसराना पुलिस ने मामले में आरोपी विजय उर्फ मोगली व अमित निवासी डाहर को गत दिनों गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने गांव निवासी अपने साथी आरोपी सुनील उर्फ शीलू पुत्र सुरेश के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुनील उर्फ शीलू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस टीम को गत दिनों सूचना मिली की आरोपी सुनील उर्फ शीलू जिला सोनीपत में दर्ज जानलेवा हमले में एक मामले में पकड़ा गया है और सोनीपत जेल में बंद है। पुलिस टीम बुधवार को आरोपी सुनील उर्फ शीलू को सोनीपत जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments