Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने मामले में आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को तिहाड़ जेल से प्रोक्डशन वारंट पर लेकर आई पानीपत पुलिस. दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 मई : पुलिस टीम पर फायरिंग करने के आरोपियों को हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को पानीपत पुलिस ने सोमवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। आरोपी सोनू उर्फ सचिन निवासी सिसला कैथल हाल जाटल रोड सुभाष कॉलोनी आर्म्स एक्ट के अन्य मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि दिसंबर 2024 में थाना चांदनी बाग क्षेत्र स्थित एक मिठाई दुकान संचालक से वॉटसअप काल कर रंगदारी मांगी गई थी। मामले की जांच सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी गई थी। डाहर गांव निवासी कुशाल उर्फ कौशल के वारदात में शामिल होने और 16 दिसंबर 2024 को उसके दोस्त के साथ बिशनस्वरूप कॉलोनी में चोपड़ा अस्पताल के सामने पार्क में बैठा होने बारे विशेष इनपुट मिलने पर सीआईए वन पुलिस ने वहा जाकर कुशाल उर्फ कौशल से पूछताछ का प्रयास किया तो कुशाल उर्फ कौशल व उसके साथी डाहर गांव के ही प्रिंस ने विरोध करते हुए भागने का प्रयास किया था। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया और पुछताछ के लिए साथ लेकर जाने लगी तो पार्क के गेट के पास आरोपी कुशाल उर्फ कौशल ने भागने का प्रयास करते हुए अपनी पेंट की जेब से पिस्तौल निकालकर आगे चल रहे ईएसआई राजकुमार पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी थी। गोली राजकुमार के पेर में लगी थी। पुलिस टीम ने आरोपी से पिस्तौल छिनकर खोलकर देखा तो 1 रौंद चेंबर से व 1 रौंद मैगजीन से बरामद हुआ था। आरोपी प्रिंस की तलाशी लेने पर उसकी पेंट की बैल्ट के नीचे से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल की मैग्जीन में 2 जिंदा रौंद मिले थे। घायल ईएसआई राजकुमार को तुरंत ईलाज के लिए शहर के एक नीजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी कुशाल ने रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। और देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद डाहर निवासी सुनील उर्फ शीलू से लेने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम पर पिस्तौल से गोली चला जानलेवा हमला करने मामले में थाना शहर में बीएनएस की धारा 221, 221(2), 109 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने आरोपी कुशाल उर्फ कौशल व प्रिसं को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपी सुनील उर्फ शीलू को उक्त मामले में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने कैथल के गांव सिसला हाल जाटल रोड सुभाष कॉलोनी निवासी सोनू उर्फ सचिन से देसी पिस्तौल व रौंद खरीदकर कौशल को बेचना स्वीकारा था। आरोपी सुनील उर्फ शीलू को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस ने असला सप्लायर आरोपी सोनू उर्फ सचिन की धरपकड़ शुरू कर दी थी। पुलिस टीम को गत दिनों सूचना मिली की आरोपी सोनू उर्फ सचिन दिल्ली में आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद है। सीआईए वन पुलिस टीम सोमवार को आरोपी सोनू उर्फ सचिन को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सुनील उर्फ शीलू को 4 देसी पिस्तौल व 9 कारतूस बेचना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ सचिन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ असला तस्करी में संलिप्त आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply