Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


खेत से ट्यूबवेल के तार चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार. 5 किलो तांबा की तार व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 नवम्बर 2024, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांजबड़ गांव में खेत से ट्यूबवेल की तार चोरी करने वाले आरोपी को बोहली के नजदीक रिफाइनरी नहर बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिजेंद्र निवासी बिंझौल हाल भारत नगर के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बोहली के नजदीक रिफाइनरी नहर बाईपास पर संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर प्लास्टिक कट्टे में सामान लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सामान चोरी का होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिजेंद्र पुत्र कृष्ण निवासी बिंझौल हाल भारत नगर के रूप में बताई। बाइक पर रखे कट्टे को खोलकर चेक किया तो तांबा की तार मिली। तार बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने 13 अक्तूबर की रात गांजबड़ गांव के खेत में ट्यूबवेल से चोरी करने बारे स्वीकारा। तार चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सदर में धर्मपाल पुत्र भरतु निवासी गांजबड़ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया पूछताछ में आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों के 50 के करीब अभियोग दर्ज है। आरोपी चोरी के एक मामले में 4 महीने पहले ही पानीपत जेल से बेल पर बाहर आया था।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी गांजबड़ गांव के खेत में ट्यूबवेल से चोरी की तार से ताबा निकालकर मंगलवार को बाइक पर बेचने की फिराक में निकला था। पुलिस ने रिफाइनरी नहर बाईपास पर उसे तांबा सहित गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा तांबा की 5 किलों तार, वारदात में प्रयक्त बाइक, प्लास व आरी ब्लैड बरामद कर पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments