Monday, February 16, 2026
Newspaper and Magzine


बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र में पानीपत रोटरी रेनबो क्लब द्वारा बच्चों के लिए बैठने हेतु बेंच प्रदान की गईं।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at February 16, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत शिव नगर स्थित बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र में पानीपत रोटरी रेनबो क्लब द्वारा बच्चों के लिए बैठने हेतु बेंच प्रदान की गईं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नवीन भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। वहीं रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर रंजीत भाटिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी रेनबो क्लब के स्तंभ सुमित मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने रोटरी रेनबो क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 से लेकर अब तक रोटरी रेनबो क्लब ने स्कूलों में 600 से अधिक बेंच उपलब्ध करवाई हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सका है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी रोटरी रेनबो क्लब निरंतर कार्य कर रहा है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे। रोटरी रेनबो क्लब की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेंद्र शर्मा, आशीष सिंगला, राजीव सिंगल एवं भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रोहतास देशवाल, सोमदत्त विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Comments


Leave a Reply