पानीपत शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार ने यमुना के पास के तीन गांव में किया गन्ने की फसल का निरीक्षण
-एमडी संदीप कुमार ने गांव पत्थरगढ, नवादा पार व सनौली खुर्द के गन्ना उत्पादक किसानों की सुनी समस्याएं
-यमुना तटबंध के अंदर गन्ने की फसल को लग गई है मिट्टी व रेत, एमडी बोले- गन्ने को साफ करके शुगर मिल में लाये किसान
BOL PANIPAT : 9 सितंबर। पानीपत शुगर मिल के एमडी संदीप कुमार ने मंगलवार को गांव सनौली खुर्द, नवादा पार व पत्थरगढ का दौरा किया और गांव पत्थरगढ में गन्ना उत्पादक किसानों के साथ मीटिंग की। इस दौरान एमडी संदीप कुमार ने गन्ना उत्पादक किसानों की समस्याएं भी सुनी और किसानों ने बताया कि यमुना का पानी अब कम हो चुका है। यमुना तटबंध के अंदर जो गन्ने की फसल है, उसको ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन गन्ने की फसल में 3-4 फीट तक यमुना का पानी आने से रेत व मिट्टी लग गई है। एमडी संदीप कुमार ने किसानों से कहा कि वे गन्ने की फसल पर लगी रेत व मिट्टी को साफ करके लेकर आये। एमडी संदीप कुमार ने शुगर मिल की गन्ना विभाग की टीम व किसानों के साथ ही यमुना तटबंध के आसपास के एरिया में गन्ने की फसल का निरीक्षण भी किया। वहीं एमडी संदीप कुमार ने किसानों को विश्वास दिलाया कि इस पेराई सीजन के दौरान किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं आने देंगे। बता दे कि पानीपत जिला में यमुना के आसपास के गांव में गन्ने की फसल ज्यादा होती है। यमुना तटबंध के अंदर भी काफी संख्या में किसानों ने गन्ने की फसल की रोपाई की हुई है।

Comments