Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं: संजय भाटिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 28, 2024 Tags: , , , , , ,

– इलेक्ट्रिक बसें सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत है : कृष्ण लाल पंवार.

BOL PANIPAT , 28 जनवरी। राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इलेक्ट्रिक सिटी बसों की शुरुआत करने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा की पानीपत डिपो में 5  इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई है। बसों में सफर करने वाले यात्रियों का सफर शानदार रहेगा।
इन बसों की आने वाले समय में संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। आने वाले समय में रूटों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इन बसों में जो कराया  निर्धारित किया गया है वो बिल्कुल साधारण है। बसों  में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पैनिक बटन, ऑटोमेटिक बस, व्हीकल लोकेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम ,स्टाफ रिक्वेस्ट बटन आदि को जोड़ा गया है। इन पानीपत से सोनीपत तक  विस्तार किया जाएगा जिसको लेकर लोगों से इस संदर्भ में सुझाव भी मांगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस में यात्रियों की सुविधा के लिए स्टाफ रिक्वेस्ट बटन, पब्लिक अनाउंसमेंट, सिस्टम एयर कंडीशनिंग सिस्टम उपलब्ध है ।

करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक व अन्य मामलों में ताकतवर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जो सिटी बस सर्विस शुरू की है इसमें यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है और इन्हें वातानुकूलित बनाया गया है। इसमें सफर करने वाले यात्री सर्दी के मौसम में गर्मी का और गर्मी के मौसम में ठंडक का एहसास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन बसों की आने वाले समय में संख्या को बढ़ाया जाएगा। इससे प्रदूषण में कमी आएगी व लोग निजी वाहनों की बजाय इन बसों में यात्रा करने को अहमियत देंगे।

गौरतलब है कि जेबीएम ऑटो की 100 प्रतिशत इको लाइफ इलेक्ट्रिक बसों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया है और यह पहला अवसर है कि जब ये बसें सार्वजनिक परिवहन के तौर पर इस्तेमाल में लाई जाएगी। जेबीएम ऑटो हरियाणा में नेशनल इलेक्ट्रिक बस प्रोग्राम के तहत 375 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाएगी। इन बसों के सुगम संचालन के लिए जेबीएम ऑटो ने डिपो में एंड टू एंड     इलेक्ट्रिक बस इको सिस्टम स्थापित किया है इसमें पावर और चार्जिंग इन्फास्ट्रक्चर शामिल है। जेबीएम इको लाईफ इलेक्ट्रिक बसें जीरो  एमिशन व्हीकल यानी उत्सर्जन मुक्त वाहन है।

Comments