राज विद्या केंद्र हरियाणा द्वारा आयोजित शांति का त्यौहार कार्यक्रम ने किया सैकड़ों लोगों को प्रेरित. 3500 के करीब लोग रहे उपस्थित.
BOL PANIPAT , 11 दिसम्बर। राज विद्या केंद्र हरियाणा द्वारा बाबरपुर के पास बैंकेट हॉल में शांति का त्यौहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 3500 लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रेम रावत जी के संदेश का वीडियो दिखाया गया, जिसमें उन्होंने कहा, अंदर की शांति को शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता, बल्कि केवल अनुभव किया जा सकता है; जैसे हम किसी मिठाई को खाने के बाद ही उसके स्वाद का वर्णन कर सकते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जीवित रहने का मतलब व्यक्ति का भय और तनाव मुक्त जीवन जीना होता है, जबकि लोग हमेशा इस बात की चिंता करते हैं कि दूसरे उनके बारे में क्या सोचते हैं और तनाव में रहने की आदत बना लेते हैं। एक शिक्षक या मार्गदर्शक किसी व्यक्ति को अपने भीतर ध्यान केंद्रित करने और शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद कर सकता है।
इस सन्देश को वहां आये सभी श्रोताओं ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना और अपने विचार भी साझा किये। राज विद्या केंद्र का यह प्रयास समाज में शांति और जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने इस कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताया और भविष्य में इस तरह के आयोजनों की इच्छा जताई।
प्रेम रावत जी एक विश्व प्रसिद्ध शिक्षक, बेस्टसेलिंग लेखक एवं मानवतावादी हैं और उन्होंने दो गिनीज़ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। वे संपूर्ण विश्व में अपने श्रोताओं को वास्तव में अपने आपसे जुडऩे और संतुष्टि का जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। उनका संदेश उनके व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है, उन्होंने पिछले छ: दशकों से अधिक समय में 5,500 से अधिक कार्यक्रमों को संबोधित किया है। उनका प्रेम रावत फाउंडेशन भारत में वनटोली (रांची) में जन भोजन सुविधा भी संचालित करता है जिसमें बच्चों और बुजुर्गों को हर रोज पौष्टिक, स्थानीय भोजन और स्वच्छ पानी मिलता है। ऐसी ही सुविधाएं नेपाल और भाना में भी संचालित की जा रही हैं।

Comments