Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


लोग ज्यादा से ज्यादा बिजली को बचाएं : डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 31, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 31 मई। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने शुक्रवार को अपने कैम्प कार्यालय में गर्मी के मौसम में बिजली विभाग द्वारा निर्बाद्ध बिजली सप्लाई को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में विचार-विमर्श किया और वर्तमान स्थिति पर चर्चा भी की।
डीसी ने आमजन से अपील की है कि वे बढ़ते तापमान में बिजली के उत्पादों को सामुहिक रूप से इस्तेमाल करें ताकि बिजली की खपत कम हो और इसका सही उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में बिजली की खपत 40 प्रतिशत अधिक बढ़ गई है। इसलिए निर्बाद्ध आपूर्ति में कोई समस्या ना हो इसके निवारण के लिए सभी नागरिक सकारात्मक रूप से सामुहिक कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि आमजन को चाहिए कि वे घरों में अलग-अलग कमरों में अलग-अलग बिजली उत्पादों को एक साथ न चलाएं, खासकर एक एससी चलाकर ही उसमें सामुहिक रूप से बैठें ताकि बिजली की खपत कम हो। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक बढ़ते तापमान में घरों से काम होने पर ही निकलें और धेर्य से काम लें।
डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि लोगों द्वारा बिजली विभाग को उपलब्ध करवाए गए लोड के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। गर्मी में लोड अधिक होने के कारण बिजली की तारें चिपक जाती हैं और खम्बे भी गर्म हो जाते हैं जिन पर बिजली कर्मियों द्वारा त्वरित रूप से ठीक करना सम्भव नही हो पाता। इसलिए लोग ज्यादा से ज्यादा बिजली को बचाएं।
बैठक में अधीक्षण अभियंता डी.एस. छिक्कारा ने कहा कि बिजली निगम की ओर से अत्याधिक लोड वाले फिडरों की पहचान करें उन्हें दूसरे फिडरों पर सिफ्ïट भी करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्ïवान किया कि जब बिजली की जरूरत न हो तब बिजली के उपकरणों को बंद रखें। बैठक में विभिन्न कार्यकारी अभियंता भी उपस्थित रहे।

Comments