Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारियों की कड़ी मेहनत से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान: सीईओ नरेन्द्र पाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 31, 2025 Tags: , , , , ,

-शासन व प्रशासन के प्रयासों से जनता को मिल रहा जनता समाधान शिविर का लाभ: एसपी लोकेन्द्र सिंह
-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 59 समस्याएं, हर समस्या का होगा समाधान
-समाधान शिविर में पहुंची बिजली, पुलिस, पेंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं

BOL PANIPAT , 31 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की सकारात्मक सोच से प्रदेश के नागरिकों का भाग्य उदय हो रहा है। नागरिकों के मन में सरकार की कार्य प्रणाली के प्रति और विश्वास बढ़ा है। जिस प्रकार से लोगों के कार्य उचित समय पर हो रहे हैं उससे प्रदेश में सरकार की छवि और मजबूत होती जा रही है।
शुक्रवार को जिला सचिवालय में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल मलिक ने कहा कि जिले के लोग पूरे विश्वास के साथ रोजाना जनता समाधान शिविर में पहुंचते हैं व अपनी समस्याओं का समाधान तत्काल करवाते हैं। हमें खुशी है कि अधिकारियों की कड़ी मेहनत का लाभ आम जन को मिल रहा है व उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो रहा है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि इस परंपरा को हमें अपने कार्यालयों में भी जारी रखना। कार्यालयों में अगर कोई व्यक्ति अपनी समस्या का समाधान कराने को लेकर आता है तो समाधान शिविर की तरह वहां भी उसकी समस्या का हमें समाधान करना है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि हम पूरे समय ड्यूटी करके इतना पुण्य नहीं कमाते जितना मात्र दो घंटे में दूर दराज से आये लोगों की समस्याओं का समाधान करके कमाते हैं। लागों से मिल रही दुआओं का हमें भी लाभ मिलेगा हमें इसको ध्यान में रख कर लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द निदान करना चाहिये।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि समाधान शिविर में लोागें द्वारा ज्यादातर वहीं समस्याएं दी जाती है जो मुख्य रूप से हमारे विभागों से जुड़ी हुई होती है। हमें समस्या के समाधान की पूरी जानकारी है इसमें देरी नहीं होनी चाहिये। हमें अपने अनुभव का लाभ जनता को पहुंचाना चाहिये यही हमारी ड्यूटी है और यही हमारा धर्म है।
पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कहा कि शासन व प्रशासन दोनों की इच्छा जनता की समस्याओं के समाधान की है। हमें खुशी-खुशी लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिये। उन्होंने पुलिस विभाग से संबंधित मिली समस्याओं को गंभीरता से सुना व तत्काल कार्यवाही करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
प्रार्थी जगमती ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से निवेदन किया कि डॉ.बी आर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। फोन तो आया लेकिन मकान मरम्मत की पास हुई राशि अभी तक नहीं आई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने डीएसडब्ल्यू को जांच के आदेश दिए। रेखा वासी जोरासी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से अनुरोध किया कि महिला विकास निगम में ऋण लेने के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने प्रशासन से ऋण उपलब्ध करवाने की मांग की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जांच के आदेश दिए।
उग्राखेड़ी की खिलाड़ी कमलेश, ममता, बिंदु, दिपांशी, दीपक, खुशी, अंजली, प्रीति ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनकी हैंडबाल कोच का तबादला सिवाह स्टेडियम में कर दिया गया है। इससे उनका अभ्यास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से कोच शीतल का गांव में स्थानांतरण करवाने की गुहार लगाई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला खेल अधिकारी धीरेन्द्र से लड़कियों का खेल प्रभावित न हो इसको लेकर विशेष व्यवस्था करने पर विचार करने व समाधान ढूंढने के निर्देश दिए।
महेन्द्र कथूरिया ने प्रशासन से प्रार्थना की कि उनकी ईको का गलत चालान कर दिया गया है। उन्होंने सहयोग करने की अपील प्रशासन से की। एक अन्य शिकायतकर्ता पिंकी वासी राजा खेड़ी ने प्रशासन से प्रार्थना की कि वह तीन साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित है व अपना इलाज करवाने में असमर्थ है। कही से कोई भी सहायता प्राप्त नहीं हो पाई है। ऐसे में वो बिजली का बिल भरने में असमर्थ है। उन्होंने बिजली का बिल माफ करने को लेकर प्रशासन से प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एसई उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण बिजली निगम को मामले की जांच के आदेश दिए।
   यशपाल ने प्रशासन से अनुरोध किया कि लघु सचिवालय के पीछे खाली पड़े स्थान पर बीड़ी सिगरेट बेचने वालों ने कब्जा कर लिया है। यहां पर गांजा व अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री भी होती है। इस पर प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।  
    किशन लाल वासी डाबर कॉलोनी ने प्रशासन से प्रार्थना की कि मेरी धर्म पत्नी का देहांत हो चुका है। मैंने सभी औपचारिकता पूर्ण कर ली है लेकिन अभी तक मुझे विधुर पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने डीएसडब्ल्यूओ को संज्ञान लेने के निर्देश दिए।
      इस मौके पर सीटीएम टीनू पोसवाल, डीटीओ हजारा सिंह, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएफएससी कुमारी नीतू, कृषि विभाग के डीडीए डॉ. आत्मा राम गौदारा, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, एलडीएम राजकुमार,पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, जीएसटी विभाग से अनिल, रैडक्रास सोसायटी सचिव राम करण, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments