Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अनाज मंडी पानीपत में 23 जुलाई शनिवार को होगा कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 22, 2022 Tags: , , , ,

जिले में 125 किसानों के बिल अनुदान के लिए स्वीकृत: डॉ. वजीर

BOL PANIPAT , 22 जुलाई। मशीनीकरण स्कीम 2022-23 के तहत अनुदान का लाभ लेने के लिए जिला पानीपत के 125 किसानों ने अपने कृषि यंत्रों के बिल जमा करवाए हैं। अब इन किसानों के कृषि यंत्रों का 23 जुलाई (शनिवार) को नई अनाज मंडी में जिला उपायुक्त पानीपत द्वारा गठित कमेटी द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. वजीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा खेती को सुविधामय बनाने के लिए किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसी के तहत वर्ष 2022-23 के लिए जिला पानीपत के 170 किसानों ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट पर आवेदन किया था, जिनमें धान बिजाई मशीन के लिए 18, ट्रेक्टर चालित स्प्रे पंप के लिए 19, पावर-टिलर के लिए 6,पावर-विडर (स्वचालित व ट्रैक्टर चालित) के लिए 114  तथा यूमेटिक प्लांटर (मक्का, जौ, गेहूं बिजाई मशीन) के लिए 13 आवेदन प्राप्त हुए थे।

उन्होंने बताया कि अनुदान का लाभ लेने के लिए किसानों को अपने कृषि यंत्रों के बिल 20 जुलाई तक सहायक कृषि अभियंता पानीपत के कार्यालय में जमा करवाने थे। 20 जुलाई तक जिले के 125 किसानों ने अपने कृषि यंत्रों के बिल जमा करवाए हैं। उन्होंने बताया कि अब इन कृषि यंत्रों का आज शनिवार को नई अनाज मंडी पानीपत के शैड नीचे भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके उपरांत ही अनुदान देने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी पात्र किसानों से अनुरोध किया कि वे अनाज मंडी में अपने कृषि यंत्रों को लेकर पहुंचें।

Comments