महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए बनाये गए पिंक बूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ: जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दहिया
-दिव्यांगजन एवं महिला मतदाताओं की सुविधाओं का रखा जायें विशेष ध्यान।
-पिंक बूथ पर रहेगी महिला कर्मियों की ड्यूटी।
BOL PANIPAT , 12 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विरेद्र दहिया ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव के लिए महिलाओं एवं विकलांग मतदाताओं का ध्यान रखते हुए चारों विधानसभा क्षेत्रों में पिंक बूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा है कि पिंक बूथ और पीडब्ल्यूडी बूथ पर महिला मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं की आवश्यक सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं व दिव्यांगजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव में पिंक बूथ व पीडब्लूडी बूथ बनाने के निर्देश दिए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार हर विधानसभा क्षेत्र में पिंक बूथ व पीडब्लूडी बूथ बनाए जा रहें है। उन्होंने कहा कि इन बूथों पर भव्य सजावट कि जाएगी । विधानसभा चुनाव में बनने वाले पिंक बूथ पर केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई जायेगी। जिला में इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Comments