Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


आदर्श आचार संहिता की पालना करना उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य: सामान्य पर्यवेक्षक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 17, 2024 Tags: , , , , ,

-सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव व बालाजी दिगंबर मंजुले, तथा पुलिस पर्यवेक्षक पी. विजयन ने जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
-पर्यवेक्षकों ने उम्मीदवारों को दी नियमों का पालन करने की सलाह, उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

BOL PANIPAT , 17 सितंबर। भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता तय की है। इस संहिता का पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। यह बात जिला की समालखा व पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक बालाजी दिगंबर मंजुले, इसराना व पानीपत ग्रामीण के सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव ने ने बीती देर शाम जिला सचिवालय के सभागार में जिला के चारो विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी।

नियमों का उल्लंघन बार-बार करने पर होगी कार्रवाई

सामान्य पर्यवेक्षक अनुराग यादव ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना करना सभी के लिए अनिवार्य है। किसी उम्मीदवार या उनके समर्थकों द्वारा बार-बार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाएगा तो संबंधित उम्मीदवार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बैठक में उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों द्वारा पूछे सवालों के जवाब भी दिए।

बिना अनुमति के प्रचार सामग्री नहीं लगाए

सामान्य पर्यवेक्षक बालाजी दिगंबर मंजुले ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा प्रचार सामग्री लगाने व जनसभा के लिए स्थान निर्धारित किए गए है। सभी उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार में आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही प्रचार सामग्री लगानी चाहिए। इसके साथ ही जनसभा स्थलों व लाउडस्पीकर के इस्तेमाल आदि की आवश्यक अनुमति प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कही भी प्रचार सामग्री नहीं लगी होनी चाहिए।

चुनाव प्रचार पर पूरी निगरानी

पुलिस पर्यवेक्षक पी. विजयन ने कहा कि जिला प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी आदि टीम गठित कर रखी है। चुनाव प्रचार के दौरान यह टीम पूरी तरह एक्टिव है। साथ ही बैंकों में होने वाले लेन-देन की आयकर विभाग भी मॉनिटर कर रहा है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को नियमों के दायरे में रहकर अपना चुनाव प्रचार करना चाहिए।

चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और स्वतंत्र करवाने के लिए पुलिस का रहेगा भरपूर सहयोग: एसपी लोकेन्द्र सिंह

एसपी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को दुरूस्त बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। चुनाव के दौरान जिले के सभी क्षेत्रों में पुलिस पैनी नजर से निगरानी करेगी। उन्होंने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस टुकडिय़ों की मांग की गई है, शीघ्र ही हमें अतिरिक्त टुकडिय़ां मिल जाएंगी। चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र व भयमुक्त बनाने के लिए पुलिस का भरपुर सहयोग रहेगा।

पर्यवेक्षकों को मोबाइल पर भी दी जा सकती है शिकायत या सूचना

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकार एवं डीसी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि आम जनता की सुविधा के लिए चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। सुविधा के अनुसार कोई भी व्यक्ति इन पर्यवेक्षकों से बातचीत कर सकता है। इनमें पानीपत ग्रामीण और इसराना विधानसभा के लिए अनुराग यादव(आईएएस) यूपी-2000 बैच सामान्य पर्यवेक्षक लगाए गए हैं जिनका संपर्क नंबर 0180-252 5217 और मोबाइल नंबर 97 297 11469 है। इसी तरह पानीपत शहरी विधानसभा और समालखा विधानसभा के लिए बालाजी दिगंबर मंजुले(आइएएस)आंध्र प्रदेश 2009 बैच सामान्य पर्यवेक्षक रहेंगे जिनके संपर्क नंबर 0180 2525 216 और मोबाइल नंबर 92534 01185 रहेगा। इसी तरह खर्च पर्यवेक्षक अनुराग दुबे(आईआरएस) को लगाया गया है जो जिला की चारों विधानसभाओं के खर्च पर्यवेक्षक होंगे उनका संपर्क नंबर 0180 2525 118 और मोबाइल नंबर 97 294 31184 होगा।
इसी तरह भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पी विजयन(आईपीएस) केरल 2009 बैच को पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है जिनके संपर्क नंबर 0180 25 25 117 और मोबाइल नंबर 7419600107 रहेगा। कोई भी आमजन चुनाव से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उक्त पर्यवेक्षकों से इन नंबरों पर सुबह 11 बजे से 12 बजे तक रिफाईनरी टाऊनशीप के गेस्ट हाऊस में स्थित कैम्प ऑफिस में संपर्क किया जा सकता है।
इस बैठक में सीईओ जिला परिषद नरेन्द्र मलिक, इसराना विधानसभा के  रिटर्निंग  अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति मित्तल, समालखा के रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम अमित कुमार, पानीपत ग्रामीण विधान सभा के रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रहम प्रकाश व पानीपत शहरी विधानसभा के रिटर्निग अधिकारी एवं एडीसी डाक्टर पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद नरेद्र मलिक भी उपस्थित रहे।

Comments