पीकेजी कॉलेज ने किया शिक्षक दिवस का सेलिब्रेशन
BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, मडलौदा, पानीपत द्वारा मंगलवार को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। डीन नीरज कुमार की अध्यक्षता में इस इवेंट का आयोजन किया गया। नीरज कुमार ने बताया कि हम सब हमारे द्वितीय प्रेसिडेंट डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की याद में शिक्षक दिवस को सेलिब्रेट करते है। वह एक महान व्यक्तित्व और महान शिक्षक थे। इसके साथ उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम का भी उदाहरण दिया की उन्होंने अपनी असफलता पर भी हार नही मानी और दोबारा प्रयास किया और अंततः हमारे देश का नाम रोशन किया। इसी लिए उन्हें मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर सभी छात्रों ने कॉलेज के शिक्षकों के प्रति अपने–अपने दृष्टिकोण को प्रकट किया। छात्रों ने स्पीच, डांस, क्विज आदि के द्वारा इस इवेंट का आनंद लिया। इसके साथ ही छात्रों ने स्पोर्ट इवेंट में भी भाग लिया। जिसमे रस्साकुद, टग ऑफ़ वार, रेस, लांग जंप आदि खेल शामिल थे। पीकेजी ग्रुप के चेयरमैन गौरव जैन जी और एम डी गीता जैन ने सभी छात्रों को कड़ी मेहनत करने और हर परिस्थिति में अपने शिक्षक गणों का सम्मान करने के लिए निर्देशित किया।

Comments