Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विरासत सप्ताह मनाया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई० बी० पी० जी० महाविद्यालय पानीपत के ‘कल्चरल हेरिटेज क्लब विरासत’ इतिहास विभाग की ओर से 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 225 तक शहीद भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विरासत सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान इतिहास विभाग का संग्रहालय सभी विद्यार्थियों के लिए खुला हुआ है । प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी संग्रहालय का अवलोकन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज पानीपत के धरोहर स्थलों का भ्रमण किया गया ।इतिहास विषय के 45 विद्यार्थियों ने इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर नरवीर, सहायक प्रोफ़ेसर डॉक्टर बिजेंद्र, रवि व चारू के निर्देशन में पानीपत संग्रहालय, काला आम व काबुली बाग मस्जिद का भ्रमण किया । भ्रमण के संदर्भ में प्राचार्या डॉक्टर शशि प्रभा मलिक ने कहा इस तरह की गतिविधियों से छात्र -छात्राओं का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है ।इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर नरवीर ने बताया कि विद्यार्थियों को अपने धरोहर के प्रति जागरूक करने और उन्हें संग्रहित करने के लिए भ्रमण किया गया।

Comments