Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य पी.जी.कॉलेज, पानीपत में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल (CGPC) द्वारा आज एक सफल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। प्रो डॉ जगदीश गुप्ता ने तारकेश्वर कुमार (रीजनल हेड, ICICI Bank), दिनेश (ब्रांच मैनेजर, मॉडल टाउन शाखा) एवं रजत गुप्ता (मैनेजर, NIIT Ltd.) कॉलेज में पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
 इस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजन के लिए प्रो डॉ जगदीश गुप्ता ने प्लेसमेंट सेल की इंचार्ज आस्था गुप्ता, डॉ रजनी शर्मा व समन्वयक पंकज चौधरी  को इसके सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

यह प्लेसमेंट ड्राइव आईसीआईसीआई बैंक (SRM प्रोग्राम) के लिए NIIT Ltd. के सहयोग से आयोजित की गई, जिसने छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।

प्रो डॉ गुप्ता ने अपने संबोधन में।बताया कि कॉलेज में करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सेल विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और कौशल के अनुसार सही करियर चुनने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

ड्राइव में कुल 52 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 12 छात्रों का चयन (शॉर्टलिस्ट) किया गया।

डॉ. रजनी शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इसके माध्यम से छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा, स्वरोजगार तथा निजी एवं सरकारी नौकरियों के अवसरों की जानकारी दी जाती है।

प्रो.आस्था गुप्ता, प्लेसमेंट सेल इंचार्ज ने बताया कि  प्लेसमेंट सेल समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप, इंडस्ट्रियल विजिट, करियर काउंसलिंग सेशन, मॉक इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और रिज्यूमे लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित करता है, जिससे विद्यार्थियों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास होता है।

प्रो पंकज चौधरी, समन्वयक प्लेसमेंट सेल ने बताया कि यह सेल विभिन्न कंपनियों और उद्योगों से संपर्क स्थापित कर कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करता है, जिससे छात्रों को कॉलेज परिसर में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।

छात्रों को ऐसे करियर उन्मुख कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अंत में पंकज चौधरी, समन्वयक, प्लेसमेंट सेल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
इस ड्राइव में कुल 52 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से 12 छात्रों का चयन (शॉर्टलिस्ट) किया गया। यह प्लेसमेंट ड्राइव छात्रों के करियर विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सफल कदम सिद्ध हुई।

Comments


Leave a Reply