Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कालेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा मनाया गया संविधान दिवस.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 26, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT – 26 नवंबर 2023

आज आर्य कालेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संविधान के महत्व, इतिहास एवं अर्थ से अवगत करवाया गया। भारत के संविधान के उद्देशिका के बारे में भी जानकारी दी गई।  साथ ही छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम अधिकारी प्रों विवेक गुप्ता व डॉ. मनीषा डूडेजा ने बताया कि विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई कि वे संविधान के मूल्यों को अपनाएं और उनका अनुसरण करेंगे।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. अमित ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि संविधान किसी भी देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है। भारत का संविधान दुनिया के किसी भी संप्रभु देश का सबसे लंबा लिखित संविधान है।

इस अवसर पर प्रो. सुरेंद्र, आस्था गुप्ता, नेहा बंसल, कीर्ति, रश्मि गुप्ता, विभूति, गरिमा समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

Comments