Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर किया गया पौधारोपण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 5, 2025 Tags: , , , ,

-पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी: डॉ पंकज यादव

-निगम आयुक्त ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की गुरुवार को की शुरुआत

-प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ लगाना चाहिए व उसका संरक्षण भी करना चाहिए

BOL PANIPAT , 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को स्थानीय ऑफिसर कॉलोनी से निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गत वर्ष इस पहल के जिले में सकारात्मक परिणाम रहे हैं। इस वर्ष इसका दूसरा चरण है। इसमें सभी नागरिकों ने इस अभियान को बल देना है व इसे कामयाब बनाना है।
उन्होंने बताया कि जिले में पौधारोपण का लक्ष्य भी तय किया गया है। हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए क्योंकि जिस तरह से जनसंख्या का दबाव बढ़ रहा है उसके लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है।
    निगम आयुक्त ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वो एक पेड़ मां के लिए जरूर लगाए व साथ ही उसका संरक्षण भी करें। निगम आयुक्त ने नागरिकों से प्रकृति की रक्षा के अभियान में शामिल होने तथा पर्यावरण संरक्षण के आंदोलन को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
    निगम आयुक्त ने कहा कि व्यापक स्तर पर पौधारोपण का उद्देश्य नागरिकों को सतत् विकास के प्रति संवेदनशील बनाने और प्रकृति को हरा-भरा बनाने में सक्रिय भागीदार बनाना है। यह अभियान मातृत्व की भावना का सम्मान करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना भी है। इस मौके पर निगम के एसई पुनीत कुमार, निगम सीएओ राजेश गर्ग, कंवलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments